{"_id":"5a68ce2d4f1c1bb1208b5369","slug":"51516817965-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडूूली माजरा में किया विकास कार्यों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडूूली माजरा में किया विकास कार्यों का सत्यापन
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडूूली माजरा में किया विकास कार्यों का सत्यापन
बड़गांव (सहारनपुर)। एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश कुमार गुप्ता ने अपने शीतकालीन भ्रमण के दौरान गांव बडूली माजरा में विकास कार्यों का सत्यापन किया। उन्होंने तालाब एवं चकरोड, गोबर के खत्ते पर अवैध कब्जा करने वालों पर एफआईआर के निर्देश थाना पुलिस को दिए। इसके साथ ही गांव के एक तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर हल्का लेखपाल को फटकार लगाई।
एसडीएम बडूली माजरा गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विधवा, वृद्धावस्था पेंशन, हैड़पंप, खड़ंजा, सीसी निर्माण और तालाबों पर अवैध कब्जों के अलावा अन्य कई जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने यहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब और गोबर के खत्तों पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। एसडीएम ने लेखपाल को फटकार लगाई और अवैध कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने एक रास्ते पर भी अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इस दौरान थानाध्यक्ष बड़गांव भूपेंद्र सिंह, ग्राम सचिव जितेंद्र सिंह, राहुल कुमार ,लेखपाल सतीश कुमार, ग्राम प्रधान पति सुरेंद्र सिंह, मांगेराम, मुकेश कुमार, प्रमोद भारद्वाज सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।