{"_id":"5a64e0354f1c1b76268b57f3","slug":"51516560437-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलसत गांव में ग्राम पंचायत की 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलसत गांव में ग्राम पंचायत की 3
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलसत में ग्राम पंचायत की 38 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
देवबंद (सहारनपुर)। शासन के आदेश पर तहसील में चलाए जा रहे शरावती मॉडल अभियान के अंतर्गत तहसील की टीम ने रविवार को पुलिस बल के साथ कुलसत गांव में 38 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। जिसे ग्राम प्रधान और लेखपाल की सुपुर्दगी में दे दिया है।
एसडीएम रामविलास यादव के नेतृत्व तहसील में शरावती मॉडल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विवादित भूमि को कब्जामुक्त कराया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को तहसील की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर तालाब, पशुचर और निरस्त पट्टों की करीब 38 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि उक्त जमीन पर गांव के ही गोपाल, पप्पू, ओमचंद, भोपाल, जौनी, अंकित, कर्म सिंह, शमा, भूरा, भोपाल सिंह, नरेश कुमार, रामशरण, पप्पू सिंह समेत करीब 20 लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था। उन्होंने बताया कि जमीन को खाली कराने के लिए संबंधित लोगों को शनिवार को नोटिस जारी किए गए थे। कुछ लोगों ने तो जमीन खाली कर दी जिन्होंने खाली नहीं की उस पर रविवार को ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त करा दिया गया। जिसे ग्राम प्रधान और लेखपाल की संयुक्त सुपुर्दगी में दे दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि उक्त अभियान के अंतर्गत तहसील में अब तक 300 हेक्टेयर भूमि को कब्जाम ुक्त कराया जा चुका है। सि दौरान एसआई प्रमोद कुमार व नेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।