{"_id":"5a46891a4f1c1bc5668b7ec9","slug":"51514572058-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन की जमीन पर बोई फसलों में ट्रैक्टर चलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन की जमीन पर बोई फसलों में ट्रैक्टर चलवाया
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन की जमीन पर बोई फसलों में ट्रैक्टर चलवाया
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। एंटी भूमाफिया टीम ने गांव तिवाया अहतमाल में हिंडन नदी की जमीन को कब्जा कर बोई गई फसल पर ट्रैक्टर चलाते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। साथ ही कब्जाधारियों को चेतावनी दी कि यदि फिर से जमीन कब्जाई तो जेल भेज दिया जाएगा।
तहसीलदार सदर प्रीति सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह ग्राम तिवाया अहतमाल के जंगल में पहुंची एंटी भूमाफिया की टीम ने 150 बीघा जमीन में खड़ी गन्ने व गेहूं की फसल को नष्ट कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। तहसीलदार सदर ने बताया कि 150 बीघा जमीन हिंडन नदी के आसपास की है, जो भूमाफियाओं ने कब्जा करके फसल बो रखी थी। टीम ने इसे कब्जा मुक्त करा दिया। तहसीलदार प्रीति सिंह ने भूमाफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकारी जमीन पर दोबारा से कब्जे का प्रयास किया तो मुकदमा लिखकर कठोर कार्यवाही की जायेगी। टीम में राजस्व निरीक्षक सोमपाल, फूल सिंह, लेखपाल कुमार पराशर, बलराम, अरविंद सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर रही।