फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चीनी मिल के श्रमिकों ने महाप्रबंधक को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

चीनी मिल के श्रमिकों ने महाप्रबंधक को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Tue, 26 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल के श्रमिकों ने महाप्रबंधक को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
श्रमिकों ने मिल महाप्रबंधक को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

देवबंद। त्रिवेणी चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति ने सोमवार को श्रमिकों की समस्याओं के संबंध में छह सूत्रीय ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपकर उनके त्वरित निस्तारण की मांग की गई।

समिति ने कारखाने में पिछले कई वर्षों से अस्थाई व सीजनल पदों पर कार्य करने वाले श्रमिकों को स्थाई घोषित करने, श्रमिकों के नाम फार्म-12 पर रखे जाने, तौल लिपिकों को बाइक अलाउंस किमी के हिसाब से देने, जिन श्रमिकों को फिक्स में अस्थाई, स्थाई व सीजनल किया हुआ है उनके ग्रेड तुरंत खोलकर उन्हें वेज बोर्ड के अनुसार सुविधाएं देने, जिन कर्मचारियों को 4000 व 5000 रुपये एकमुश्त वेतन दिया जाता है उनका रिकार्ड टाइम आफिस में नहीं रखा जाता जो श्रम कानून का खुला उल्लंघन है। इसलिए उन श्रमिकों को भी श्रम कानून के अनुसार वेतन व सुविधाएं देने, मृतक कर्मचारियों के परिवार को मिल की तरफ से अनुदान राशि के अलावा सभी कर्मचारियों के वेतन से एक-एक दिन का वेतन काटकर देने की मांग की गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व लेबर कमिश्नर को भी भेजी गई है। इस मौके पर सुरेशपाल, शिवकुमार, चैन सिंह, सुभाष, बिजेंद्र, रणधीर, अजीत सिंह, अनिल, अशोक कुमार, गोपी, प्रमोद, सुधीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed