फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर के सुंदरीकरण का खाका तैयार

शहर के सुंदरीकरण का खाका तैयार

Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
शहर के सुंदरीकरण का खाका तैयार
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल सहारनपुर में नगर निगम के बोर्ड का गठन होने के साथ शहर के सुंदरीकरण का खाका भी तैयार किया जा रहा है। महानगर में दयनीय हालत में पहुंचे पार्कों का जीर्णोंद्धार होगा। जिन पार्कों को लेकर विवाद चल रहा है, उन्हें भी प्रशासन खत्म कराएगा।
विज्ञापन

महानगर के पार्कों की सूरत अब बदलने जा रही है। पॉश एरिया में बने पार्क तो ठीक ठाक हालत हैं, लेकिन मध्यमवर्गी क्षेत्रों के पार्कों की हालत पूरी तरह खराब है। कई जगहों पर बने पार्कों को लेकर विवाद भी चल रहे हैं। शहर में हकीकतनगर, लेबर कॉलोनी, चंद्रनगर, नवीनगर, शारदानगर, नुमाइश कैंप, गोविंदनगर, बंसत विहार, न्यू भगत सिंह कॉलोनी, गोपालनगर, वर्धमान कॉलोनी, धोबीघाट, गांधी कॉलोनी, आवास-विकास, पंतनगर, बापूजीनगर, बेरीबाग, जनकनगर सहित कई इलाकों में बने पार्कों में लोगों के लिए बैठने, टहलने, बच्चों के लिए खेलने, सफाई, पथ प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं है। इन पार्कों में लोगों द्वारा गंदगी भी डाली जाती रही है। इसको लेकर विवाद भी चल रहे हैं। नेहरू नगर और खलासी लाइन में बने कई पार्कों को कूड़ाघर बना दिया। हालत यह है कि पार्क में घूमना तो दूर दुर्गंध के कारण लोग आसपास खड़े भी नहीं हो पाते हैं। यही हालत चिलकाना रोड, जनता रोड, मंडी समिति रोड, खाताखेड़ी क्षेत्र में बने पार्कों का भी है। यहां पार्कों पर कब्जों के मामले भी सामने आ चुके हैं। यह हाल तब है, जब सहारनपुर स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल है। अब निगम का चुनाव होने के बाद बोर्ड गठन होने पर पार्कों के जीर्णोंद्धार का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके तहत शासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा 20 पार्कों की सूची तैयार की जा रही है। पहले चरण में 20 पार्कों में काम कराए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों से भी पार्कों के जीर्णोंद्धार को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे। इसके अलावा जिन पार्कों को लेकर विवाद चल रहे हैं, उन्हें निपटाने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पिछले दिनों हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पार्कों का मुद्दा जोरशोर से उठा था। मेयर संजीव वालिया ने बताया कि पहले चरण में 20 पार्कों में विभिन्न काम कराए जाएंगे। इसके अलावा पार्कों को कब्जा मुक्त भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------------------
यह रहेगी प्राथमिकता
-- पार्कों में फुटपाथ बनाए जाएंगे।
-- पार्क मैदानी क्षेत्र में घास लगाई जाएगी।
-- सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके साथ ही चौकीदार भी तैनात होगा।
-- बच्चों के लिए खेलने के लिए झूले लगेंगे।
-- स्वच्छ जल की पूर्ति के लिए पंप लगाए जाएंगे।
-- बरसात में बचाव के लिए शेड लगेंगे।
-- क्षेत्रवासियों से पार्क में घूमने पर टैक्स वसूली पर भी चर्चा चल रही है।
-- सोलर सिस्टम के जरिए पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी।
-- पार्कों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
-- पार्क में गंदगी डालने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ केस दर्ज होगा।
-- रख-रखाव के लिए पार्षद की अध्यक्षता में समिति का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed