{"_id":"5a3417e44f1c1bd1408bd183","slug":"51513363428-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानियों ने सौंपा एडीएम ई को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानियों ने सौंपा एडीएम ई को ज्ञापन
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सम्मान राशि दोगुना करने और वातानुकूलित एवं प्लेटिनियम बसों में यात्रा की सुविधा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर लोकतंत्र सेनानी मोर्चा ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को सौंपे ज्ञापन में लोकतंत्र सेनानी मोर्चा ने कहा कि 22 मार्च 2016 को कानून बन जाने के बावजूद लोकतंत्री सेनानियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दिए पांच सूत्री ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को दिए जाने वाले परिचय पत्र में लिखा होना चाहिए कि वह रोडवेज की बस में अपने साथी के साथ यात्रा करने और सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज कराने के लिए अधिकृत है। उन्होंने कहा कि कानून बनने से पहले मर गए लोकतंत्र सेनानियों की विधवाओं को तमाम सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बुढ़ापे के बढ़ते खर्च को देखते हुए सम्मान राशि को दोगुना किया जाए। पूर्व विधायक सुखवीर सिंह पुंडीर, सुभाष चंद, पंचम सिह, मनीष मित्तल, रविंद्र कुमार, जगपाल सिंह त्यागी, मो. इनाम, तासीन, चेतनदास सैनी, राकेश कुमार गर्ग, पदम प्रकाश, प्रेम सिंह भंडारी, मकसूद अली, रतिराम आदि रहे।