{"_id":"5a1718024f1c1b68678bda6a","slug":"51511462914-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में किन्नर भी मांग रहे प्रत्याशी के समर्थन में वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में किन्नर भी मांग रहे प्रत्याशी के समर्थन में वोट
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। नगर निकाय चुनाव में जहां प्रत्याशियों से लेकर आम आदमी तक प्रचार प्रसार में डूबा हुआ है। वहीं, अब वोटरों को रिझाने के लिए किन्नरों का भी सहारा लिया जा रहा है।
नानौता नगर में एक वार्ड सभासद प्रत्याशी के समर्थन में नानौता के किन्नर एकजुट होकर हाथों में चुनाव प्रतीक चिन्ह लेकर घर घर जाकर वोट मांगते नजर आए। किन्नर समाज के लोगों द्वारा वोट मांगते देख लोगों का भारी हुजूम देखने को सड़कों पर उतर आया। उधर, किन्नर समाज की मुखिया सोनिया का कहना है कि भले ही उन्हें लोगों ने उच्च स्तर का समाज में स्थान नहीं दिया है लेकिन किसी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगना उनका अधिकार के साथ ही मानवता भी है। उनका कहना है कि वार्ड के प्रत्येक घर घर जाकर वह अपने उम्मीदवार के लिए हाथ जोड़ कर वोट मांगने के साथ प्रत्याशी को जितवाने की अपील कर रहे हैं। उनका मानना है कि लोग उनके प्रत्याशी पर विश्वास कर जिताने का काम करेंगे।