{"_id":"59fa1bdc4f1c1bd8538ba55a","slug":"51509563356-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के प्रबंधक और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के प्रबंधक और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अखिल भारतीय आर्य वीर सेना के पदाधिकारियों ने एक चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक और लिपिक को जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय आर्य वीर सेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आर्यवीर सेना के संस्थापक डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि एक किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक और लिपिक गन्ना आयुक्त की जांच में दोषी पाए गए, लेकिन उनका निलंबन नहीं किया गया। चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आर्य वीर सेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। जिला प्रभारी राकेश गुर्जर और शिव शर्मा ने कहा कि चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक और लिपिक द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारियों का उत्पीड़न किया। जिलाधिकारी को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नेपाल सिंह, महिपाल, संजय सिंह, नरेश, सोनू, शुभम, राकेश गुर्जर, अरविंद शर्मा, रोहित कुमार, आशीष कपिल, नरेश, सोनू, शुभम, राकेश गुर्जर, अरविंद शर्मा, रोहित कुमार, आशीष कपिल आदि मौजूद रहे।