{"_id":"59fa19de4f1c1b74698b8e7c","slug":"51509562846-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सिद्धपीठ श्री किराना मंदिर किशनपुरा में आयोजित तुलसी विवाह में महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास महाराज ने कहा कि कार्तिक माह की देव उठनी एकादशी को तुलसी विवाह के रूप में मनाने की प्रथा है। मान्यता के अनुसार इस तिथि पर भगवान विष्णु जी के साथ तुलसी का विवाह किया जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। इसके पश्चात मंदिर में बाबा गोपालदास ने भक्तों के बीच शालीग्राम भगवान वह तुलसी विवाह बड़ी धूमधाम से कराया। संजीता मेहता, सुरेंद्र सचदेवा, विरेंद्र धवन, जगदीश पोपली, श्रीराम बागा आदि मौजूद रहे।
भगवान ने अवतार लेकर कराया कर्तव्यों का बोध
सहारनपुर। सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित संजय शास्त्री ने कहा कि सूर्यवंश में भगवान ने श्री राम के रूप में अवतार लेकर संपूर्ण समाज की भलाई के लिए मर्यादा स्थापित की। भगवान ने कर्तव्यों का बोध कराया। माता-पिता, भाईयों और समाज के प्रति हमारे क्या कर्तव्य हैं, इसका ज्ञान कराया। इसी तरह चंद्रवंश में भगवान ने श्री कृष्ण के रूप में अवतरित हुए। श्री कृष्ण ने गीता में उपदेश देकर मनुष्य को जीवन जीने के बारे में बताया। राम किशन कश्यप, स्वराज सिंह कश्यप, क्षमा कश्यप, कमलेश कश्यप, योगेंद्र कुमार कश्यप, योगेश कश्यप, धर्मवीर, आशीष, कामनी, सुषमा, राकेेश मौजूद रहे।