फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रचार की कमी के कारण औपचारिकता बना अंत्योदय मेला

प्रचार की कमी के कारण औपचारिकता बना अंत्योदय मेला

Sat, 19 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रचार की कमी के कारण औपचारिकता बना अंत्योदय मेला
प्रचार की कमी के कारण औपचारिकता बना अंत्योदय मेला
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित अंत्योदय मेला प्रचार की कमी के कारण महज औपचारिकता बनकर रह गया। जिस कारण सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में दूसरे दिन भी गिने चुने लोग ही पहुंच पाए।

मेले में किसान सेवा सहकारी समिति अघ्याना द्वारा लगाये गए स्टाल में किसानों को कृषि व ऋण संबंधी जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, टाइफाइड बुखार सहित अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाव परिवार नियोजन संबंधी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देहाती रागनियों व भजनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार करना रहा। वहीं, क्षेत्र में अंत्योदय मेले का प्रचार नहीं होने के कारण कार्यक्रम में गिने चुने लोग ही पहुंच रहे हैं। ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न कार्यों से पहुंचे ग्राम प्रधान सत्यपाल सैनी, जबरसिंह प्रधान, चौ. सम्राट सिंह व चौ. आशीष सांपला आदि ने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा कराये जा रहे इस महत्वपूर्ण आयोजन की किसी भी विभाग द्वारा कोई जानकारी नही दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed