फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेटरनिटी विंग का लोकार्पण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का वादा

मेटरनिटी विंग का लोकार्पण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का वादा

Tue, 15 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मेटरनिटी विंग का लोकार्पण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का वादा
गंगोह (सहारनपुर)। आयुष मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी द्वारा सीएचसी में नवनिर्मित 30 बेड वाले मैटरनिटी विंग का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने गंगोह क्षेत्र को अपना घर बताते हुए कहा कि यहां का विकास कराना भी उनकी प्राथमिकता में है। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकारी तंत्र एवं कार्यकर्ता पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करें। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयुष मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सीएमओ डीएस सोढ़ी, एसडीएम डीपी सिंह, सीओ ब्रह्मपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन दृष्टि के संस्थापक अध्यक्ष डा. अमित गर्ग ने किया। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, जिपं सदस्य नक्षत्रपाल सिंह, ईश्वर गोयल, अशोक गुप्ता, योगेश रोहिला, अनिल सैनी, सुशील कम्हेड़ा, राकेश आर्य, जितेंद्र जागलान, संदीप जैन, मा. धूमसिंह सैनी, डॉ. कांशीराम सैनी, श्याम सिंह पंवार, पप्पू रादौर, रविशंकर गर्ग, रमेश चंद गर्ग, अंकुर भारती, धर्मेंद्र सैनी, राजेश काका, सत्यपाल प्रधान, बालेश सैनी, डॉ. शर्मिष्ठा, डॉ. विश्वजीत, अश्वनी उपाध्याय, नीलम्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी प्रभारी ने सीएचसी एवं अंतर्गत आने वाली पीएचसी पर चिकित्सकों एवं सयंत्रों की कमी से अवगत कराते हुए इनकी पूर्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed