{"_id":"598a04314f1c1b896c8b49b5","slug":"51502217265-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की डूबने से मौत
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ की डूबने से मौत
नागल (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव बाजिदपुर सानी में नशे की हालत में तालाब में नहाने उतरे अधेड़ की डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक गांव निवासी 50 वर्षीय चरण सिंह पुत्र खड्डा सोमवार को शराब पीकर गांव के पास स्थिति तालाब में नहाने लगा। इसी दौरान वह अचानक पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई और ग्रामीणों की मांग पर सहारनपुर से 6 गोताखोर बुलाए गए। सुबह तीन बजे तक तालाब में उन्होंने शव की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार सुबह पांच बजे फिर गोताखोर शव की तलाश करने लगे। करीब एक घंटे बाद उसका शव मिल गया।