फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संभलकर निकलें, आज से जिले में लागू हुआ रूट डायवर्जन

संभलकर निकलें, आज से जिले में लागू हुआ रूट डायवर्जन

Fri, 14 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
संभलकर निकलें, आज से जिले में लागू हुआ रूट डायवर्जन
सहारनपुर। घर से निकलें तो जरा सोच समझ कर। पहले पूरी तरह से जान लें कि कि गंतव्य तक जाने के लिए कहीं उन्हें रास्ते में ही न रोक दिया जाए। कांवड़ मेले के चलते रूट डायवर्जन शुक्रवार से लागू किया जा रहा है। ऐसे में बिना सोचे, समझे निकले तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने 14 जुलाई से हल्के और भारी सभी प्रकार के वाहनों के लिए रूट निर्धारित कर दिया है। कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से रूट डायवर्जन पर अमल शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस प्रकार से होगा रूट डायवर्जन
-। अंबाला से देहरादून की ओर जाने वाले (समस्त वाहन) यमुनानगर से यमुना ब्रिज शाहजंहापुर चैक पोस्ट से चिलकाना, गंदेवड़, कलसिया, छुटमलपुर से होकर देहरादून की ओर जाएंगे। यही रास्ता आने का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-। देहरादून, हरिद्वार से शामली की ओर जाने वाले वाहन छुटमलपुर से कलसिया तिराहा, गंदेवड़, चिलकाना, शाहजंहापुर, नकुड़, गंगोह, नानोता से होकर शामली, दिल्ली की ओर जाएंगे। यही रास्ता दिल्ली, शामली की ओर से देहरादून, हरिद्वार आने का रहेगा।
-। देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे फतेहपुर से कलसिया तिराहा, गन्देवड़, चिलकाना, चौकी शाहजंहापुर से होकर जाएंगे।
-। देहरादून, हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन छुटमलपुर से भगवानपुर, पुहाना, लखनौती चैराहा, चौकी मंगलोर रोड देवबन्द से रोहाना के रास्ते होकर जाएंगे। यही रूट आने का रहेगा।
-। दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बस जिन्हें सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार की ओर जाना है वे हसनपुर चौक से कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, थाना सदर बाजार के सामने से विश्वकर्मा चौक होकर अस्पताल चौक से अंबेडकर चौक, लिंक रोड, पहलवान पीर, भारत माता चौक, पुरानी चुंगी, थाना कोतवाली देहात के सामने से होकर बेहट, कलसिया, छुटमलपुर से होकर जाएंगे। इसी रूट से देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें सहारनपुर, शामली, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जाएंगे।
-। अंबाला से शामली, दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन चौकी शाहजंहापुर से नकुड़, अंबेहटा, गंगोह, नानौता से होकर जाएंगे। यही रूट आने का रहेगा।
-। मुजफ्फरनगर से अंबाला की ओर जाने वाला वाहन देवबंद से बड़गांव, संजय चौक नानौता, गंगोह, नकुड़, चौकी शाहजहांपुर होकर जाएगा। यही रूट अंबाला की ओर से मुजफ्फरनगर की ओर जाने का रहेगा।
-। नागल की ओर से आने वाले हल्के वाहन जिन्हें सहारनपुर की ओर आना है वे विश्वकर्मा चौक से अस्पताल चौक, अम्बेडकर चौक होकर आएंगे। सहारनपुर से नागल की ओर भी इसी रूट से जाएंगे।
-। विकास नगर, बेहट की ओर से आने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बसें जिन्हें सहारनपुर नगर, शामली, दिल्ली की ओर जाना है वे कोतवाली देहात से पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, लिंक रोड, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहा, पुलिस लाइन के सामने से कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक, रामपुर मनिहारन, नानौता से होकर जाएंगे। सहारनपुर नगर, शामली, दिल्ली की ओर से विकास नगर, बेहट की ओर जाने वाले वाहनों का यही रूट से आएंगे।

-। सहारनपुर में कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ पैदल मार्ग पर हल्के तथा भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
1-छुटमलपुर से गागलहेडी- सहारनपुर
2- काली नदी पुल से गागलहेडी से सहारनपुर।
3-सिडकी से गागलहेडी से सहारनपुर।
4- शाहजहांपुर से सरसावा से सहारनपुर।
-। कावड़ियों के आवागमन के मार्ग पर लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली, रेत बजरी एंव भूसा से भरे ट्रैक्टर-ट्राली का आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
--। ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सहारनपुर। रूट डायवर्जन को लेकर उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्टर्स फेडरेशन ने ट्रक चालकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। जिलाध्यक्ष ब्रिज चावला ने कहा कि जिस परिवर्तित मार्ग दुरुस्त नहीं है। नए वाहन भी उन रूटों पर खराब हो सकते हैं। फिर भी पूरा प्रयास किया जाएगा कि पूरी तरह से फिट वाहनों को ही परिवर्तित रूट पर चलाया जाए। जिससे कोई वाहन खराब न हो और जाम की स्थिति न हो सके। उन्होंने सभी ट्रांसपोर्टरों से भी दुरुस्त वाहनों के संचालन की ही अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकांश वाहन दूसरे राज्यों से आते हैं। उन्हें रूट की जानकारी नहीं है। इसलिए रात में चमकने वाले बोर्ड लगवा दिए जाएं। उन्होंने वाहन चालकों के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 983705800 जारी किया है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से यह सुविधा रूट डायवर्जन तक 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed