फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्ति निरीक्षक के सामने कार्ड धारकों का प्रदर्शन

पूर्ति निरीक्षक के सामने कार्ड धारकों का प्रदर्शन

Mon, 19 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक के सामने कार्ड धारकों का प्रदर्शन
पूर्ति निरीक्षक के सामने कार्ड धारकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। राशन वितरण में बरती जा रही धांधली की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक के सामने कार्ड धारकों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उन्हें कई माह से राशन नहीं मिल रहा है। डीलर राशन की कालाबाजारी कर रहा है। पूर्ति निरीक्षक ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्ड धारकों को शांत किया।
बता दें कि छुटमलपुर के वार्ड एक से पांच तक का क्षेत्र देखने वालेराशन डीलर पर अनियमितता के आरोप लगाते हुए पिछले एक माह से शिकायत की जा रही है। इनकी जांच के लिए एसडीएम बेहट के आदेश पर रविवार को आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद अपने सहयोगियों के साथ छुटमलपुर पहुंचे। यह पता चलने पर बीडीसी शशिबाला धीमान के निवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वहां उनके पहुंचते ही कार्डधारकों ने प्रदर्शन कर राशन डीलर की कार्यप्रणाली को लेकर ढेरों सवाल उठाए। आरोप था कि कई माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन मांगने पर दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

बीडीसी शशिबाला धीमान एवं बानो, ग्राम पंचायत सदस्य सुलेमान मलिक, कविराज, काला, अब्दुल, तौसीफ मिर्जा, गजनफर अली, डॉ. जुल्फकार, श्रवण, ऋषिपाल धीमान आदि ने राशन डीलर की कार्यप्रणाली की जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में रशीदा, अनवरी, आसमां, खालिदा, हसीन, फरहाना, खुशनसीब, शाहीन, चांदना देवी, उम्मे खातून, शाइस्ता आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed