फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   506 ponds of the district looking to become free from encroachment

अतिक्रमण मुक्त होने की राह देख रहे जनपद के 506 तालाब

Fri, 03 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
506 ponds of the district looking to become free from encroachment
चकदेवली में तालाब पर कब्जा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के तमाम अभियान चलाने के बावजूद जनपद में अभी भी 506 तालाबों पर अवैध कब्जा है। कब्जायुक्त तालाबों का क्षेत्रफल करीब 115 हेक्टेयर है। जिला प्रशासन की ओर से 528 अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध वाद भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनपद में 6012 तालाब हैं। गांव में इनका उपयोग न सिर्फ पशुओं को नहलाने के लिए किया जाता है बल्कि ये भूजल के स्तर को रिचार्ज करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इसके चलते जिला प्रशासन की ओर से लगातार तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलता रहा है। तालाबों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अगस्त महीने में भी 22 तालाबों से अवैध कब्जा हटवाया गया। इसके बाद भी लगातार तालाबों से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। इस बीच में भी 99 तालाबों से अतिक्रमण हटवाया गया है, जबकि 506 तालाबों पर अभी भी अवैध कब्जा है। अब इन तालाबों को भी कब्जामुक्त कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। कई तालाब ऐसे गांवों में हैं जिनमें अभी चकबंदी चल रही है, जबकि कई तालाबों पर ऐसे लोगों का कब्जा है जिनके पास आवास के लिए अन्य भूमि नहीं है। इसके लिए उप जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। तालाबों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान जारी रहेगा। -- रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में तालाबों की स्थिति
तहसील ---------- कुल तालाब ------ कब्जा युक्त
सदर ---------------1835 ---------------- 61
नकुड -------------- 1190 ---------------- 136
देवबंद ------------- 1211 --------------- 102
रामपुर मनिहारान -- 1231 ------------- 171
बेहट ------------------ 545 -------------- 36
नोट: प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed