फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   500 ml water bottle will be available in Vande Bharat Express

Saharanpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस में 500 मिलीलीटर की मिलेगी पानी बोतल

Thu, 25 Apr 2024 06:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Apr 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
500 ml water bottle will be available in Vande Bharat Express
सहारनपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को एक लीटर के बजाय अब 500 मिलीलीटर पानी की बोतल मिलेगी। रेलवे ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए पहल की है। जरूरत पड़ने पर ही यात्री को दूसरी पानी की बोतल दी जाएगी।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सहारनपुर होकर आनंद विहार जाती है। देहरादून से सुबह सात बजे रवाना होती है, जो सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचती है और आनंद विहार पहुंचने का समय पूर्वांह्न 11:45 बजे है। वापसी में आनंद विहार से शाम 5:50 बजे चलकर सहारनपुर में रात 7:55 बजे आती है। गर्मी का सितम दिनोंदिन बढ़ रहा है। ऐसे में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। गर्मी में पानी की बर्बादी न हो, इसलिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को 500 मिलीलीटर पानी की बोतल देने का निर्णय लिया है, जो रेलनीर की होगी। यात्रियों की मांग पर बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए ही पानी बोतल दी जाएगी। अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को एक लीटर पानी की बोतल दी जाती थी। कई बार यात्री पूरा पानी नहीं पीते थे। इससे पानी की बर्बादी होती थी। यहीं कारण है कि यात्रियों को 500 मिलीलीटर की पानी बोतल दी जाएगी। उधर, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में नई सुविधा से पानी की बर्बादी रुकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed