{"_id":"69cec4a455be4940d0018549","slug":"500-families-across-three-colonies-face-distress-due-to-lack-of-water-uproar-erupts-in-protest-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-172599-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पानी न मिलने से तीन कॉलोनियों के 500 परिवार परेशान, विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पानी न मिलने से तीन कॉलोनियों के 500 परिवार परेशान, विरोध में हंगामा
Fri, 03 Apr 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर की तीन कॉलोनियों में दो महीने से पानी नहीं है। गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं। लोग वहां से पानी लेकर किसी तरह अपना काम चला रहे हैं। परेशान लोगों ने विरोध भी जताया।
नंदवाटिका, न्यू लक्ष्मीपुरम और ग्वालिरा के करीब 500 घरों में संत रविदास मंदिर क्षेत्र के नलकूप से पानी की आपूर्ति होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो महीने पहले नलकूप खराब हुआ था, जो अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। वह कई बार नगर निगम के जलकल अनुभाग में अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं है। जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं। उनको ज्यादा समस्या नहीं है, लेकिन क्षेत्र में बड़ी संख्या में गरीब परिवार भी रहते हैं, जो नगर निगम की आपूर्ति पर ही आश्रित हैं।
नगर निगम की टोंटियों में पानी नहीं आने की वजह से वह सबसे अधिक परेशान हैं। वह सबमर्सिबल वाले घरों से पानी लेकर काम चला रहे हैं। भोजन तैयार करने, नहाने और कपड़े धुलने तक की समस्या है। कॉलोनी की महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध भी जताया।