{"_id":"5fb699428ebc3e91b537eae5","slug":"50-thousand-were-blown-from-bike-s-badge-uprooted-shop-shutter-saharanpur-news-mrt5116641187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिक्की से 50 हजार उड़ाए, दुकान का शटर उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिक्की से 50 हजार उड़ाए, दुकान का शटर उखाड़ा
विज्ञापन
बाइक की डिग्गी से 50 हजार उड़ाए, दुकान का शटर उखाड़ा
बेहट/गंगोह। सेवानिवृत अध्यापक की बाइक की डिग्गी से चोर 50 हजार की नकदी से भरा थैला निकाल ले गए। थैले में नकदी के अलावा पासबुकें भी थी। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली बेहट में दी है।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर बांस निवासी कलम सिंह ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को कॉरपोरेशन बैंक की बेहट शाखा से 50 हजार रुपये का कैश निकलवा और उसे बाइक की डिग्गी में रखकर शाकंभरी देवी रोड पर एक प्लाईवुड की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदार को आठ हजार रुपये देने लगे। इसी बीच चोर उनकी बाइक से नकदी से भरा थैला निकाल ले गया।
उधर, चोरों ने गंगोह के मोहल्ला कोटला निवासी सतेंद्र कुमार की बाइपास स्थित हार्डवेयर की दुकान का शटर उखाड़ कर पांच हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकानदार घटना की जानकारी सुबह हुई। कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
------------------------
शांति भंग में दो को जेल भेजा
चिलकाना। पुलिस ने दो लोगों को शांति भंग में जेल भेजा है। गांव छोटी पठेड़ निवासी अनिल पुत्र सुरेश अपने रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ रहा था। सूचना पर गांव पटना उर्फ नयाबांस निवासी संदीप पुत्र किशन पठेड पहुंच गया तथा अनिल के साथ झगड़ा करने लगा। झगड़े की सूचना पर पहुंची चिलकाना पुलिस ने अनिल तथा संदीप का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।