फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   494 candidates will compete in the posts of Zilla Panchayat member

जिला पंचायत सदस्य पदों पर 494 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला

Thu, 08 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
494 candidates will compete in the posts of Zilla Panchayat member
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य पदों पर नाम वापसी के बाद 494 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। बुधवार को 64 लोगों ने नाम वापस ले लिए। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए गए। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन हुआ। कलक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों और नाम वापसी करने वालों की गहमा गहमी रही। कुल 64 लोगों ने अपने नाम वापस लिए। इसके बाद देर शाम तक चुनाव चिह्नों का आवंटन चलता रहा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर और 53 चुनाव चिह्न हैं। जिला पंचायत चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि बुधवार को 64 लोगों ने नाम वापस लिए हैं। अब जिला पंचायत सदस्य चुनाव में 494 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी वार्ड 38 पर हैं, जबकि सबसे कम 05 प्रत्याशी वार्ड नंबर 10 पर हैं।
विज्ञापन

गैरहाजिर 116 कर्मियों के खिलाफ होगी रिपोर्ट
सहारनपुर। पंचायत चुनाव को लेकर हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान 116 कर्मी गैरहाजिर रहे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि इनमें 12 पीठासीन अधिकारी, 15 मतदान अधिकारी प्रथम, 28 मतदान अधिकारी द्वितीय और 41 मतदान अधिकारी तृतीय गैरहाजिर रहे। इनके खिलाफ निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------- जिला पंचायत वार्डों पर प्रत्याशियों की स्थिति --
वार्ड----------- प्रत्याशी
01 ------------ 08
02 ----------- 12
03 ----------- 07
04 ----------- 08
05 ----------- 09
06 ----------- 07
07 ----------- 06
08 ----------- 06
09 ----------- 08
10 ----------- 05
11 ------------ 08
12 ------------ 10
13 ------------ 06
14 ------------ 13
15 ------------ 09
16 ------------ 15
17 ------------ 13
18 ------------ 06
19 ------------ 10
20 ------------ 08
21 ------------ 09
22 ------------ 14
23 ------------ 10
24 ------------ 13
25 ------------ 13
26 ------------ 08
27 ------------ 14
28 ------------ 12
29 ------------ 15
30 ------------ 14
31 ------------ 12
32 ------------ 09
33 ------------ 07
34 ------------ 09
35 ------------ 07
36 ------------ 09
37 ------------ 15
38 ------------ 17
39 ------------ 10
40 ------------ 09
41 ------------ 05
42 ------------ 09
43 ------------ 08
44 ------------ 13
45 ------------ 12
46 ------------ 08
47 ------------ 11
48 ------------ 10
49 ------------ 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed