फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   4.90 lakh rupees deposited in a youth's account, links to two cyber fraud cases in Maharashtra

Saharanpur News: युवक के खाते में आए 4.90 लाख, महाराष्ट्र के दो साइबर फ्रॉड से जुड़े तार

Thu, 10 Sep 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
4.90 lakh rupees deposited in a youth's account, links to two cyber fraud cases in Maharashtra
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़ी 4.90 लाख रुपये की रकम पहुंची है। इसके तार महाराष्ट्र के दो साइबर फ्रॉड से जुड़े हैं। इस मामले में साइबर सेल प्रभारी ने कुतुबशेर में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया कि समन्वय प्रतिबिंब पोर्टल पर एक बैंक खाते के संबंध में तीन शिकायतें मिली थीं। बैंक से खाते की केवाईसी और स्टेटमेंट हासिल करने पर यह खाता राहुल सिंह के नाम पर पंजीकृत पाया गया। जांच में खाते से जुड़े स्थायी पते का संबंध सहारनपुर से भी सामने आया। जांच में सामने आया कि 20 जनवरी 2025 को इस खाते में दो अलग-अलग साइबर शिकायतों से संबंधित 4.90-4.90 लाख रुपये के लेनदेन का उल्लेख था।
विज्ञापन

इनमें एक शिकायत महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मुलुंड पश्चिम थाने में निवेश के नाम पर हुई साइबर ठगी से संबंधित है। दूसरी शिकायत महाराष्ट्र के धुले जिले के आजाद नगर थाने में दर्ज हुई थी। दोनों मामलों में खाते को द्वितीय लेयर के खाते के रूप में दर्शाया गया है। जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि खाते में रकम आने के बाद उसे अलग-अलग चेक के माध्यम से जल्द ही निकाल लिया गया। इससे साइबर ठगी की रकम को खाते में रोकने के बजाय आगे खपाए जाने की आशंका जताई गई है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक अभिषेक चौरासिया ने बताया कि ठगी की रकम आने के मामले में राहुल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- म्यूल खाते के इस्तेमाल का आरोप
साइबर सेल की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया सामने आया कि खाता धारक ने अज्ञात साइबर ठगों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से साइबर ठगी की रकम को अपने खाते में मंगवाने और आगे ट्रांजेक्शन करने में सहयोग किया। पुलिस ने इसे म्यूल बैंक खाते के रूप में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई है। ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध में ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में पहुंचाने और निकालने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed