फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   49 thousand farmers of the district have not yet filled the manifesto

49 हजार किसानों ने अभी तक नहीं भरा घोषणा पत्र

Tue, 07 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
49 thousand farmers of the district have not yet filled the manifesto
सब हेड..
विज्ञापन

दस तक घोषणा पत्र नहीं भरने पर हो जाएगा गन्ने का सट्टा बंद
पर्ची जारी नहीं होगी, शुगर मिल में गन्ने की सप्लाई नहीं कर सकेंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद के 49 हजार से अधिक गन्ना किसानों ने अभी तक अपना घोषणापत्र नहीं भरा है। शासन ने घोषणापत्र भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर दस दिसंबर कर दिया है। यदि इस अवधि में घोषणापत्र नहीं भरा तो संबंधित किसान का गन्ने का सट्टा बंद हो सकता है। इससे किसान की पर्चियां जारी नहीं होंगी और वह शुगर मिल में गन्ना सप्लाई नहीं कर पाएगा।
जनपद में 1.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हो रही है। जिले के 141969 किसान छह शुगर मिलों को गन्ने की सप्लाई करते हैं। गन्ना विभाग के सर्वे के बाद किसानों को स्वयं अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन भरना था। इसमें अपनी खतौनी, गन्ने का रकबा और सट्टा आदि प्रपत्र अप लोड करने हैं। कई बार तारीख बढ़ाने के बाद भी जनपद के मात्र 92794 किसानों ने ही अभी तक अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन भरा है। जबकि 49175 किसान ने अभी भी घोषणापत्र भरने से वंचित हैं। गन्ना विभाग ने सभी किसानों के घोषणापत्र भरवाने के लिए इसकी अंतिम तारीख को कई बार बढ़ाया। ऑनलाइन घोषणापत्र भरने की अंतिम तिथि पहले 30 सितंबर थी, इसके बाद इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया। इसके बाद भी जब किसानों के घोषणापत्र भरने शेष रह गए तो इसकी अंतिम तारीख को बढ़ाकर दस दिसंबर कर दिया। गन्ना विभाग के सूत्रों के अनुसार घोषणा पत्र नहीं भरने वाले किसानों के गन्ने का सट्टा बंद हो सकता है।
विज्ञापन

वर्जन --
जिन गन्ना किसानों ने अभी तक घोषणापत्र नहीं भरा है, वे जल्द इसे भर दें। यदि दस दिसंबर तक घोषणापत्र नहीं भरा तो संबंधित किसान के गन्ने का सट्टा बंद हो जाएगा। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। - कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में घोषणा पत्र भरने वाले किसान --
समिति -------- किसान -------- घोषणा पत्र भरे
सहारनपुर ------ 39032 --------- 26112
देवबंद ---------- 36365 --------- 25665
नानौता --------- 30185 --------- 18934
बेहट ----------- 12640 --------- 6514
सरसावा -------- 23747 --------- 15569
योग ------------ 141969 -------- 92794
नोट: गन्ना विभाग के सात दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed