फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   49 roadways buses will be out of four depots of Transport Corporation

Saharanpur News: परिवहन निगम के चार डिपो से बाहर होंगी 49 रोडवेज बसें

Thu, 19 Sep 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
49 roadways buses will be out of four depots of Transport Corporation
सहारनपुर। परिवहन निगम परिक्षेत्र के चार डिपो की मानक से अधिक चल चुकीं 49 रोडवेज बसों को नीलाम किया जाएगा। यह बसें मियाद गुजरने के बाद सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं। इनके हटने से कई मार्गों पर बसों की किल्लत बढ़ जाएगी। सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर डिपो की 16 बसें नीलाम होंगी। इसके लिए निगम ने मुख्यालय से स्वीकृति मांगी है।
विज्ञापन

नियम है कि बस 11 लाख किलोमीटर चल जाए या फिर दस वर्ष का समय पूरा हो जाए तो वह नीलामी की श्रेणी में आ जाती है। सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली की 49 बसें 11 लाख से किलोमीटर से अधिक चल चुकी है। इसके बाद भी इन बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों की मियाद पूरी हो गई है। कहीं भी यह बसें बंद हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए परिवहन निगम ने बसों को नीलाम करने के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक, नीलाम की प्रक्रिया इसी महीने होने की उम्मीद है। इसके बाद इन बसें चारों डिपो से बाहर हो जाएंगी।
विज्ञापन

-------
-- निगम के डिपो में 566 बसों का बेड़ा
परिवहन निगम के सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली शामली डिपो में निगम की 566 बसों का बेड़ा है। इनमें से 49 बसें होंगी। जिसके बाद इन डिपो में 517 बसें रह जाएंगी। हालांकि, बीएस-6 मॉडल की नई बसें भी शामिल हो रही है। अब तक 187 बीएस-6 मॉडल की बसें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- किस डिपो की कितनी होंगी नीलाम
सहारनपुर डिपो - 13
मुजफ्फरनगर डिपो - 16
छुटमलपुर - 13
खतौली - 07
------
चार डिपो की 49 बसें ऐसी हैं, जो नीलाम की श्रेणी में आ गई। इन्हें नीलाम करने के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मांगी है। उम्मीद है कि इसी महीने स्वीकृति मिल जाएगी। अभी सभी बसों का संचालन हो रहा है।

- अक्षय कुमार, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed