फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   4.82 lakh infants will be given vitamin A supplements

Saharanpur News: 4.82 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Thu, 10 Jul 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
4.82 lakh infants will be given vitamin A supplements
सहारनपुर। विटामिन ए संपूर्ण अभियान का पहला चरण बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन जिला महिला अस्पताल में नौ माह से पांच साल तक के नौनिहालों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। नौ अगस्त तक चलने वाले अभियान में कुल 4,82,860 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक राजीव गुंबर ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के बाद कहा कि विटामिन ए बच्चों के लिए सुरक्षा कवच है। यह हर बच्चे तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वह अपने नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य दिलवाएं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि यह अभियान नौ अगस्त तक चलेगा। इस दौरान जिले के नौ माह से पांच साल तक के 4.82 लाख से अधिक बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान वर्ष में दो बार, छह-छह माह के अंतराल पर चलाया जाता है। विटामिन ए एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और उन्हें दस्त, श्वास संबंधी रोगों व रतौंधी जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। इस मौके पर महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह, डॉ. कपिल देव, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, ईशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed