{"_id":"5fd10e758ebc3e3d46614415","slug":"482-divyang-s-pain-will-be-away-support-will-be-given-saharanpur-news-mrt5147020135","type":"story","status":"publish","title_hn":"482 दिव्यांगों का दर्द होगा दूर, मिलेगा सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
482 दिव्यांगों का दर्द होगा दूर, मिलेगा सहारा
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनाने को लीग गार्जियनशिप मिलेगी
जिला स्तर पर लोकल स्तरीय कमेटी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू की गई है। इनको लीगल गार्जियनशिप दिलाई जाएगी। इसके लिए लोक लेविल कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिले में ऐसे दिव्यांगजनों की संख्या 482 है।
इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन भी कराए जाएंगे। लीगल गार्जियनशिप योजना के तहत मानसिक रूप से दिव्यांग बालिका, बालक, युवक-युवती, महिला व पुरुषों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनको समस्त अधिकार दिलाना उद्देश्य है। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर जारी निर्देशानुसार लोकल लेविल कमेटी का गठन किया गया है। ताकि जनपद में मानसिक रूप से दिव्यांग 482 को लीगल गार्जियनशिप मिल सके।
ब्लड रिलेशन वालों को प्राथमिकता
सहारनपुर। मानसिक रूप से दिव्यांग किसी व्यक्ति के परिवार में कोई सदस्य नहीं और उनका कोई रिश्तेदार है तो उसको लीगल गार्जियनशिप के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे लोगों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर भी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे दिलाएंगे लाभ
सहारनपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपनिदेशक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय न्यास एक विधिक इकाई है, जो मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत है। इसी विधिक इकाई के प्रावधानों के अनुसार दिव्यांगजनों को गार्जियनशिप दिलाने को लोकल लेविल कमेटी बना दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के अलावा कार्यालय में भी दस्तावेज जमा कराए जाएंगे।