{"_id":"682b79e0a4a3bec9d103eef0","slug":"475-quintals-of-banned-polythene-recovered-from-two-firms-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-149812-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो फर्मों से 4.75 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो फर्मों से 4.75 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद
Tue, 20 May 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 20 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन का कारोबार और इस्तेमाल बंद नहीं हो रहा है। 15 दिन में दूसरी बार भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई है। पॉलिथीन रखने वाले व्यक्ति से 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह ने बताया कि चिलकाना रोड स्थित बालपुर के पास एक फर्म पर प्रतिबंधित पॉलिथीन होने की सूचना मिली थी। इस पर नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साझा टीम ने छापा मारा तो वहां से 248 किलोग्राम यानी करीब ढाई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। इसके अलावा एक कॉम्पलेक्स में चल रही फर्म पर भी छापा मारा गया। यहां से 225 किलोग्राम यानी सवा दो क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। दोनों फार्मों से 25 हजार रुपये का अर्थ दंड भी वसूला गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में डॉ. प्रवीण शाह, मुख्य निरीक्षक इंद्रपाल, प्रवर्तन दल से कर्नल एचबी गुरुंग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अवर अभियंता जेएन तिवारी आदि शामिल रहे। इससे पूर्व करीब 15 दिन पहले भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सड़क दूधली से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर नगर निगम के सुपुर्द की थी।