{"_id":"5f70c6848ebc3e1a264437a2","slug":"46-positive-saharanpur-news-mrt503392154","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मी सहित 46 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिसकर्मी सहित 46 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिसकर्मी सहित 46 कोरोना संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में रविवार को महिला पुलिसकर्मी सहित 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6975 पहुंच गई है।
नए संक्रमितों में थाना सदर बाजार की महिला पुलिसकर्मी के अलावा मिशन कंपाउंड के तीन, गोविंदपुर, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर, पेपर मिल रोड, जेहरा गंगोह और शिव विहार के दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा मोहल्ला शेखजादगान नानौता, मोहल्ला इकराम, पहांसू, जेजेपुरम, ज्ञान गार्डन, प्रेमनगर, बाबैल, फुगाना, साढ़ोली, गागलहेड़ी, चोरादेव, आनंद विहार, तोता चौक, गिल कॉलोनी, सलीमपुर गाड़ा, टकान गंगोह, टीचर कॉलोनी देवबंद, खानपुर गुर्जर गंगोह, रेडीमलकपुर, माधोविहार, दामोदरपुरी, छिपियान, करोंदी, न्यू अर्जुननगर, पंजाबी बाग, हिम्मतनगर, किशनपुरा, महावीर कॉलोनी, बागला हाउस, पंसारी बाजार, लिंक रोड, अपलाना आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। उधर, रविवार को 66 लोग ठीक भी हुए।
------
गलत रिपोर्ट देने का आरोप
सहारनपुर। नगर निगम के पार्षद मंसूर बदर ने जिला महिला अस्पताल स्टाफ पर एक महिला को गलत तरीके से संक्रमित बताए जाने का आरोप लगाया है। मंसूर ने बताया कि सराय हिसामुद्दीन में कुम्हारों वाली गली निवासी महिला को प्रसव पीड़ा के चलते जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव से पहले उसकी कोरोना जांच कराई गई, जो नेगेटिव आई। इसकी रिपोर्ट भी उनके पास है। इसके बाद महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि छुट्टी के दिन महिला को संक्रमित बताया गया। मोहल्ले में उसके घर पर संक्रमित होने का पर्चा लगा दिया गया, जिसके बाद मोहल्ले वालों ने परिवार से दूरी बना ली जो गलत बात है।