{"_id":"67a8f3dfa0a99553de00ade3","slug":"46-corporation-will-not-develop-in-colony-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-142241-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 46 कॉलोनी में निगम नहीं कराएगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 46 कॉलोनी में निगम नहीं कराएगा विकास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने महानगर की 46 कॉलोनियों को अवैध चिह्नित किया है, जिसके बाद नगर निगम ने भी सूची जारी कर दी है कि वह इन कॉलोनियों में कोई विकास कार्य नहीं कराएगा। वहां पर न सड़कें बनवाई जाएंगी और न ही सीवर लाइन आदि का कोई काम होगा। ऐसे में इन कॉलोनियों में रहने वाले करीब एक लाख से अधिक लोगों को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, अवैध कॉलोनियों का खामियाजा अब यहां पर बसने वाले लोगों को झेलना पड़ेगा। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया कि वहां पर कोई विकास कार्य नहीं होगा। इन 46 कॉलोनियों का बोर्ड भी नगर निगम परिसर में लगा दिया गया है, जिन पर कॉलोनियों को तैयार करने वाले उनके मालिक के नाम, कितने हेक्टेयर में कॉलोनी विकसित है और किस स्थान पर है आदि का ब्योरा दिया गया है। साथ ही आम जनता को भी निर्देश दिए गए हैं कि इन कॉलोनियों में कोई भी भूखंड न खरीदें। खास बात यह है कि अवैध घोषित की गई अधिकतर कॉलोनियों में पक्के रास्ते ही नहीं है, सीवर, बिजली और पानी की पाइपलाइन की कोई सुविधा नहीं है। अब ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को जो उम्मीद रहती है वह भी टूट गई।