{"_id":"5f1c72b18ebc3e63d12893f5","slug":"46-corona-positive-in-the-district-including-deoband-inspector-saharanpur-news-mrt4930141169","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद इंस्पेक्टर सहित जिले में 38 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद इंस्पेक्टर सहित जिले में 38 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
चिलकाना के गांव पंचकुआ में सेंपलिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देवबंद कोतवाली इंस्पेक्टर सहित जिले में 46 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या से प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी टेंशन में हैं।
शनिवार को मेरठ लैब से जारी सूची में 23 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें देवबंद के गांव चंदेनाकोली का एक, शहर के मोहल्ला लोहानी सराय के दो, भरतपुर का एक, कोतवाली देवबंद के दो पुलिसकर्मी, जिनमें एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही शामिल हैं। गांव सरकड़ी शेख के चार, राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी, शहर की मंदाकिनी कॉलोनी के तीन, पीर वाली गली का एक, अब्दुल्लाह मस्जिद का एक, अर्जुन नगर का एक, गौरव विहार का एक, शारदानगर का एक, दामोदरपुरी का एक, गुरुद्वारा रोड का एक, गोविंद नगर का एक और आजाद कॉलोनी का एक व्यक्ति शामिल है।
इससे पहले शुक्रवार की देर रात 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें पुलिस लाइन के दो सिपाही, गीताविहार कॉलोनी के तीन लोग, पंचकुआं के दो, जिला महिला अस्पताल का एक, मिशन कंपाउंड का एक, नवीननगर का एक, गौरव विहार का एक, माधोनगर का एक, कश्यप कॉलोनी देवबंद का एक, देवबंद के एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारी, जिनमें एक स्टाफ नर्स और एक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल हैं, अन्य दो भी देवबंद के ही हैं। इतनी बड़ी संख्या में नए संक्रमित आने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। इनके अलावा शनिवार को पांच लोगों की कोविड अस्पताल से छुट्टी की गई। इनके साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 758 पहुंच गई है। इनमें से 585 मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि आठ मरीजों की मौत भी हुई है। वर्तमान में 165 एक्टिव मरीज हैं।