फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   4500 driving license trapped in smart chip

Saharanpur News: स्मार्ट चिप के फेर में फंसे 4500 ड्राइविंग लाइसेंस

Tue, 07 Feb 2023 09:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
4500 driving license trapped in smart chip
सहारनपुर। स्मार्ट चिप की कमी के चलते जनपद के 4500 ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंट में फंस गए हैं। संभागीय परिवहन अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति चेन नवंबर से बाधित होने के कारण मुख्यालय स्तर पर यह दिक्कत आई है। इस कारण लखनऊ में प्रिंट होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पा रहे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलने से आवेदक परेशान हैं।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन कार्यालय से प्रतिमाह 1500 से 1800 के बीच ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की संस्तुति की जाती है। ढाई माह से लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं आने से विभाग के कर्मचारी भी परेशान हो गए हैं। जिन आवेदकों के डीएल अभी तक नहीं आए हैं, वह कार्यालय पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अमित सैनी ने बताया कि स्मार्ट चिप की सप्लाई नवंबर 2022 से प्रभावित हुई है। इस कारण लखनऊ में प्रिंट होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के करीब 4500 डीएल फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट चिप कंपनी की तरफ से कार्यालय में कर्मचारी तैनात हैं। ये कर्मचारी आवेदक की बायोमेट्रिक और कागजातों की स्क्रुटनी करते हैं। इसके बाद परिवहन विभाग वाहनों की टेस्टिंग और डीएल की ऑनलाइन संस्तुति देता है। डीएल नहीं मिलने के कारण आवेदक विभागीय कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed