{"_id":"6459285302b2bb1bb102be74","slug":"45-days-summer-vacation-in-higher-educational-institutions-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-2118-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उच्च शिक्षण संस्थाओं में 45 दिन का ग्रीष्मावकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उच्च शिक्षण संस्थाओं में 45 दिन का ग्रीष्मावकाश
विज्ञापन
-कुलपति ने महाविद्यालयाें के 22 मई से पांच जुलाई तक बंद रहने का पत्र जारी किया, परीक्षाएं चलती रहेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने संबद्ध सभी महाविद्यालयों और निजी संस्थानों में 45 दिन के ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी है। इस संबंध में कुलपति की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है, लेकिन पूर्व से घोषित परीक्षाएं इस अवकाश के बावजूद चलती रहेंगी।
कुलपति प्रो. एचएस सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 22 मई से पांच जुलाई तक रहेगा। उक्त अवधि में विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। इस अवधि के मध्य जो शिक्षक परीक्षा या प्रवेश के दौरान ड्यूटी करेंगे। उन्हें एक के बदले एक प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा, जो प्राचार्य स्तर पर समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त संबंधित प्राचार्यों का यह भी उत्तरदायित्व रहेगा कि वह अपने संस्थान में संचालित सेमेस्टर प्रणाली के तहत पाठ्यक्रम को अतिरिक्त कक्षाएं (ऑनलाइन या ऑफलाइन) संचालित कर पूर्ण कराएं।