{"_id":"65a03c7c74d31e1e970ebbb1","slug":"44-gram-panchayats-of-the-district-are-tb-free-five-teams-will-be-formed-for-verification-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-16369-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले की 44 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, सत्यापन को बनेंगी पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले की 44 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, सत्यापन को बनेंगी पांच टीमें
Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की 44 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कर दिया है। अब इनका सत्यापन करने के लिए पांच टीमें बनाई जाएंगी। टीम 15 फरवरी तक ग्राम पंचायतों का सत्यापन करेंगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट को जिलाधिकारी के यहां प्रस्तुत करेगा। तभी यह ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की जाएगी।
भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में इस समय टीबी के करीब सात हजार मरीज सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण स्तर पर टीबी के खिलाफ काम कर रहा है। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1000 से अधिक की जनसंख्या पर एक से कम रोगी का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 44 ग्राम पंचायतों ने यह लक्ष्य हासिल किया है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त किया है। अब इनके सत्यापन के लिए पांच टीम बनाई जाएगी। एक टीम में चिकित्सक सहित तीन सदस्य रहेंगे, जो सीएमओ, डीपीआरओ और जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा नामित होंगे। टीम इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगी और वहां छह मानकों पर सत्यापन करेंगी और चेक करेंगी कि स्वास्थ्य विभाग ने जिन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया है, वह ठीक हैं या नहीं। रिपोर्ट का आकलन करने के बाद शासन को भेजी जाएगी। वहां से इन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त की घोषणा होगी।
-- किस क्षेत्र में कितनी ग्राम पंचायतें
बेहट, सिकंदरपुर, हरौड़ा, मुजफ्फराबाद में तीन-तीन, चिलकाना, गंगोह, नकुड़, नानौता, पुवांरका, रामपुर मनिहारान, सबदलपुर, साढ़ौली कदीम, सुनहेटी खड़खड़ी में दो-दो, सरसावा, तल्हेड़ी बुजुर्ग में चार-चार और देवबंद की छह ग्राम पंचायतें।
विज्ञापन
हमने जिले की 44 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त कर लिया है। इनके सत्यापन के लिए पांच टीमें बनाई जाएंगी, जो उन गांवों में पहुंचेंगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित होगी।
- डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी