{"_id":"6340644dae58f811996fb079","slug":"43-inmates-of-mahila-salvation-home-chose-life-partner-saharanpur-news-mrt6086001116","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उद्धार गृह की 43 संवासिनियों ने चुने जीवन साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उद्धार गृह की 43 संवासिनियों ने चुने जीवन साथी
विज्ञापन
राजकीय महिला पाश्चातवर्ती देखरेख संगठन के बाहर लगी भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। राजकीय महिला पश्चातवर्ती देखरेख संगठन की 43 संवासिनियों ने शुक्रवार को अपने लिए जीवन साथी चुन लिए। अपर जिला अधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय टीम की देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
फतेहपुर भादो स्थित महिला उद्धार गृह के नाम से प्रसिद्ध केंद्र के सामने सुबह से ही इच्छुक युवकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। यहां 48 युवतियों के सापेक्ष 296 युवकों ने शादी के लिए आवेदन किए थे। शुक्रवार को एडीएम ई डॉ. अर्चना द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, केंद्र की प्रभारी अधीक्षिका इंदु बडोनी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार की चयन समिति के समक्ष बारी बारी से सभी युवक उपस्थिति हुए। युवतियों की सहमति के आधार पर उनके भावी जीवन साथी का चयन किया गया।
अभिषेक पांडेय ने बताया कि कुल 48 शादी योग्य युवतियों में से 43 के जोड़े उनकी सहमति के आधार पर बना दिए गए हैं। पांच के जोड़े नहीं बन सके हैं। अब अन्य प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर शादी की तारीख तय करके इनकी शादी संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान सुनील कुमार, साक्षी गुमला, सरोज चौहान, ऋषिपाल सिंह, जूली सिंह, दीपक, सचिन कुमार, आशीष कुमार आदि स्टाफ का सहयोग रहा। देर शाम तक चयन स्वीकृति पत्र पाने के लिए युवक और उनके परिजन केंद्र पर डटे थे।