फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एनजीटी ने दिए पर्यावरण नियमों का पालन कराने के निर्देश

एनजीटी ने दिए पर्यावरण नियमों का पालन कराने के निर्देश

Mon, 01 Apr 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी ने दिए पर्यावरण नियमों का पालन कराने के निर्देश
सहारनपुर। खनन पट्टों को लेकर ली गई पर्यावरणीय मंजूरी के खिलाफ दायर की गई अपील पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने आदेश दिया है कि पर्यावरणीय नियमों का पालन होना चाहिए। पूर्व में दिए गए आदेश का भी पालन कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिले में फरवरी 2016 के बाद से खनन कार्य बंद रहा। इसके बाद मार्च 2018 में जिले के पांच पट्टों को लेकर ई टेंडरिंग के माध्यम से नीलामी की गई थी। इनमें नुनियारी, रहना, कालूवाला, ढिक्का कलां और दरिया बरामद शामिल है। इनमें से मात्र नुनिहारी पट्टा ही चालू हुआ है। पर्यावरण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में एक व्यक्ति ने अपील दायर कर कहा कि पट्टो के लिए पर्यावरणीय मंजूरी दिया जाना, 13 सितंबर 2018 को एनजीटी की तरफ से किए गए आदेश का उल्लंघन है। इस अपील को एनजीटी ने स्वीकार करते हुए एक माह के अंदर स्वच्छ पर्यावरण को लेकर मानक पूरे करने के निर्देश दिए है। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एनजीटी ने पर्यावरण नियमों का पूर्णतया पालन कराने के निर्देश दिए है। इसमें जन सुनवाई आदि कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed