फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कप्तान से की अवैध खनन की शिकायत

कप्तान से की अवैध खनन की शिकायत

Fri, 15 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कप्तान से की अवैध खनन की शिकायत
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी समेत क्षेत्र की बरसाती नदियों में प्रतिबंधित जेसीबी एवं पोकलेन मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी शिकायत लतीफपुर भूड़ के एक ग्रामीण ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से की है। एसएसपी से की गई शिकायत में यमुना तटवर्ती कोतवाली बेहट क्षेत्र के लतीफपुर भूड़ गांव निवासी बिरमपाल पुत्र बारू सिंह ने बताया, उनके गांव के पास यमुना नदी में स्थित एक क्रेशर मालिक और उसका संचालन करने वाले व्यक्ति ने कोतवाली बेहट पुलिस से साठगांठ कर यमुना नदी के असलमपुर बरथा एवं बरथा कोरसी घाट पर प्रतिबंधित जेसीबी एवं पोकलेन मशीनों से खुदाई कर खनिज निकलवा रहे हैं। यह खनन पूरी तरह से अवैध किया जा रहा है। इन दोनों ही घाट पर कोई खनन पट्टा आवंटित नहीं किया गया है। इसके अलावा हरियाणा से भी अवैध तरीके से खनिज मंगा कर उक्त लोक बेहट पुलिस की मिलीभगत से उसका परिवहन कर रहे है। इससे जहां प्रदेश सरकार को राजस्व की जबरदस्त हानि हो रही है, वहीं अवैध खनन की होड़ में यमुना की जलधारा बदलने से तटवर्ती गांवों को भी बड़ा खतरा उत्पन्न होता जा रहा है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है, कि उसने कोतवाली बेहट पुलिस से भी अवैध खनन किए जाने की शिकायत की थी, लेकिन अवैध खनन की कमान संभालने कोतवाली में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने उल्टे उसे ही धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है, कि आरोप गलत है। यदि अवैध खनन किया जा रहा है, तो इसकी जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed