फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला

अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला

Tue, 12 Feb 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट तक मार्च  निकाला
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन ने सात प्रमुख मांगों को लेकर कचहरी से कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु वार्षिक बजट में अधिवक्ताओं के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

सोमवार को कचहरी से मार्च निकालते हुए अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और बजट में अधिवक्ता कल्याणार्थ कुछ न होने पर रोष जताया। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। डीएम आलोक कुमार पाण्डेय को सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय परिसर में भवन, वकीलों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था, पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, शौचालय की व्यवस्था, मुफ्त इंटरनेट की व्यवस्था, वादकारियों के बैठने की व्यवस्था तथा उचित मूल्य पर खाने-पीने की चीजों की कैंटीन की व्यवस्था कराने की मांग की। इसके अलावा नए अधिवक्ताओं को दस हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने, अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार का जीवन बीमा, आकस्मिक मृत्यु पर 50 लाख रुपये की व्यवस्था, बीमारी पर निशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाए। अक्षम, वृद्ध अधिवक्ताओं के लिए पेंशन, पारिवारिक पेंशन की व्यवस्था की जाए, लोक अदालतों का कार्य वकीलों के जिम्मे हो, अधिवक्ताओं को उचित मूल्य पर गृह निर्माण के लिए भूखंड की व्यवस्था की जाए। सभी ट्रिब्यूनल्स, आयोग में न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायाधीशों के स्थान पर योग्य अधिवक्ताओं को नामित किया जाए। उन्होंने सरकार के अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए वार्षिक बजट में पांच हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव कराया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार इसके लिए राष्ट्रव्यापी विरोध एवं शांतिपूर्ण मार्च किया जा रहा है। जिससे केंद्र सरकार इन मांगों के विषय में सार्थक पहल कर अधिवक्ताओं के हितों का संरक्षित करने के लिए बजट में व्यवस्था करे। इस दौरान महासचिव आदित्य सिंह, भानूप्रकाश शर्मा, अंकित शर्मा, प्रवीण चौधरी, सोनू कुमार सैनी, अश्वनी कुमार शिवाकर, पवन कुमार, नरेश कुमार, आयशा खातून, अभय अग्रवाल एडवोकेट सहित काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे। वहीं, दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी बार कौंसिल ऑफ इंडिया की मांगों के संबंध में पारित प्रस्ताव का समर्थन किया तथा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed