फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रामपुर रजबहे का पुल क्षतिग्रस्त, हादसे का डर

रामपुर रजबहे का पुल क्षतिग्रस्त, हादसे का डर

Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर रजबहे का पुल क्षतिग्रस्त, हादसे का डर
रामपुर रजबहे का पुल क्षतिग्रस्त, हादसे का डर
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान-इसलामनगर मार्ग पर रामपुरी रजबहे का पुल क्षतिग्रस्त होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पुल की रेलिंग भी टूट चुकी है। इस पुल से वाहन गुजरते समय इसमें कंपन होता है। रामपुर मनिहारान-इसलामनगर नगर मार्ग पर रामपुरी रजबहे के पुल की रेलिंग धराशायी होने से यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। महिपाल सिंह, सोनू, सेठी, समय सिंह, नरोत्तम सिंह, सुरेन्द्र, सत्यपाल, यतेन्द्र कुमार, बबलू, अरविंद, राजेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि पुल के नीचे बीच की खड़ी दीवार भी टेढ़ी हो चुकी है। वाहन गुजरते समय इस पुल का बेस भी हिलता है जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। बता दें कि अभी हाल में ही इस मार्ग का नव निर्माण हुआ है। मार्ग पर तेजी से भारी व हल्के वाहन गुजरते हैं जिससे किसी भी समय यह पुल टूट सकता है। ग्रामीणों ने इस पुल के पुन: निर्माण की मांग की है। लोनिवि के सहायक अभियंता दीपांकर चौधरी ने बताया कि पुल के जर्जर होने का मामला उनकी जानकारी में है। एक दो दिन में नए पुल के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed