{"_id":"5c0c1127bdec22419820b6ae","slug":"41544294695-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना संघर्ष के नहीं होंगी मांगे पूरी: त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना संघर्ष के नहीं होंगी मांगे पूरी: त्यागी
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि मांगों को लेकर की जाने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को राज्यपाल के आश्वासन पर 15 नवंबर को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब प्रतीत हो रहा है कि बिना संघर्ष कोई मांग पूरी नहीं होने वाली है। इसलिए संगठन जल्द हड़ताल करेगा।
पेपर मिल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली व संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की जाएगी। जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए। सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर होने वाली हड़ताल को कर्मचारी सफल बनाएं। इस दौरान यशपाल सिंह, रामनाथ सैनी, रतनलाल शर्मा, मुकेश त्यागी, मनमोहन सिंह, राज कुमार, रमेश चंद शर्मा, चरण सिंह, राजकुमार, करण कुमार, विपिन सैनी विजय पाल सिंह, तरुण भोला, प्रवीण यादव मौजूद रहे।