फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पशु चराने गए युवक का जंगल में मिला शव

पशु चराने गए युवक का जंगल में मिला शव

Fri, 02 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पशु चराने गए युवक का जंगल में मिला शव
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गांव खुशहालीपुर के युवक का शव शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के जंगल में पड़ा मिला। वह 27 अक्तूबर को पशु चराने के लिए जंगल में गया था। पशु घर लौट आए थे, लेकिन तब से वह लापता चल रहा था। घटनास्थल के पास हाथी के पैरों के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हाथी के हमले में युवक की मौत हुई। हालांकि पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर निवासी ब्रजपाल (30) पुत्र महेंद्र गांव के लोगों के पशु जंगल में चराने के लिए जाता था। परिवार के लोगों के मुताबिक गत शनिवार (27 अक्तूबर) को भी ब्रजपाल पशु चराने के लिए जंगल में गया था। शाम को पशु तो घर लौट गए, लेकिन ब्रजपाल नहीं लौटा। परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से काफी तलाश किया, लेकिन ब्रजपाल का कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही शेर सिंह और तेजपाल खेत की बाड़ के लिए जंगल में झाड़ी काटने गए थे। तभी एक झाड़ी के पीछे ब्रजपाल का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मौके पर पहुंचे ब्रजपाल के भाई राजेश कुमार, रघुबीर सिंह, रमेश कुमार, रामेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि शव के पास हाथी के पैरों के निशान पाए गए हैं। इससे जाहिर है कि हाथी द्वारा हमला करने से ब्रजपाल की मौत हुई है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी मोहंड मदन मोहन जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत की वजह क्या है। अभी हाथी के हमले में मौत होने की बात स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed