फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सबको पछाड़कर सुहेल ने जीता मिस्टर रॉक का खिताब

सबको पछाड़कर सुहेल ने जीता मिस्टर रॉक का खिताब

Thu, 11 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सबको पछाड़कर सुहेल ने जीता मिस्टर रॉक का खिताब
सबको पछाड़कर सुहेल ने जीता मिस्टर रॉक का खिताब
विज्ञापन

सहारनपुर। मिस्टर रॉक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मंगलवार रात चकराता रोड स्थित ग्रीन सिटी में हुई। सात चरणों में हुई प्रतियोगिता में सुहेल, नीरज, अराफात और सलमान ने अलग-अलग चरणों में बाजी मारी। विजेताओं को ट्रॉफ प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन योगेश पंवार और हाजी इदरीश ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन, नवाजिश और फरमान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में गुड्डू पहले, बासित दूसरे और नौशाद तीसरे स्थान पर रहे। 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में सलमान ने पहला, मोहित ने दूसरा और फैज ने तीसरा स्थान पाया। 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में अराफात पहले, हैदर दूसरे और अजहर तीसरे स्थान पर रहे। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज ने पहला, सचिन ने दूसरा और शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में सुहेल पहले, आरिफ दूसरे और शाहरुख तीसरे स्थान पर रहे। 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में शोएब ने पहला, अब्दुल कादिर ने दूसरा और अजहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सबको पछाड़कर सुहेल ने मिस्टर रॉक का खिताब जीता। मिस्टर मसल्समैन का खिताब नीरज, बेस्ट पोजर का खिताब अराफात और मोस्ट इंप्रूव्ड का खिताब सलमान ने जीता। निर्णायकों में केके डंग, नोतानी त्यागी, मुराद अली रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed