फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झमाझम बारिश से जलभराव, लोग परेशान

झमाझम बारिश से जलभराव, लोग परेशान

Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से जलभराव, लोग परेशान
सहारनपुर। दो दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से मौसम में हल्की ठंडक है। रविवार को भी झमाझम बारिश से शहर की गलियों और सड़कों पर जलभराव रहा। इसकी वजह से राहगीरों और नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जनपद में शनिवार की सुबह पांच बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार की रातभर भी जारी रही। रविवार की सुबह करीब आठ बजे भी कुछ मिनट के लिए झमाझम बारिश हुई। करीब साढ़े दस बजे शहर में करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। दोपहर दो बजे तक रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश की वजह से शहर भर की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव रहा। टूटी सड़कों की हालत ज्यादा खराब रही। ऐसे में राहगीरों और नगरवासियों को निकलने में परेशानी हुई। लगातार बादलों के छाए रहने और बारिश से मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। तापमान में भी गिरावट है। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed