फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिधान उत्सव में बिखरी इंद्रधनुषी प्रस्तुतियां

परिधान उत्सव में बिखरी इंद्रधनुषी प्रस्तुतियां

Sat, 23 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
परिधान उत्सव में बिखरी इंद्रधनुषी  प्रस्तुतियां
सहारनपुर। सहारनपुर महोत्सव में परंपरा और पाश्चात्य शैली के विशिष्ट परिधानों का अनूठा मेल कला प्रेमी दर्शकों के जेहन में अलग ही छाप छोड़ गया। मॉडल्स ने रैंप पर ग्लैमर का जादू बिखरते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर परिधानों की झलक पेश की।
विज्ञापन

महाराज सिंह कालेज मैदान में आयोजित महोत्सव में अदाकार ग्रुप ने परिधान उत्सव की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में दो राउंड हुए इसमें एक भारतीय परिधान और दूसरा पाश्चात्य वेशभूषा का। जावेद खान सरोहा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन आरती शर्मा ने किया। स्टार फेम खुश्तर सिद्दीकी, मिस उत्तराखंड वंदना, बालीवुड अभिनेत्री शालू सिंह ने शानदार प्रस्तुति दी। नगर के उभरते मॉडल पारस रंधावा, अनुज, चांदनी, प्रांजल, राहत सिद्दीकी, बॉगी देओल, अब्दुल अहद, अतियाब खान, शीबा खान, किरण, वर्तिका, देविका, काजल, शिवानी तोमर, मुकुल, मयंक, शोएब, सुमित आदि ने शानदार रैम्पवॉक किया। मोक्षायतन की ओर से आचार्य अनीता और अन्य साधकों ने योग का प्रदर्शन किया। शीतल टंडन, केके गर्ग, करुणा प्रकाश, अवनीत कौर, प्रतिभा श्रीवास्तव, योगेंद्र श्रीवास्तव, संदीप, दिलबहार मलिक आदि ने भी यादगार पेशकश दी। विक्रांत जैन, सुमित सैनी, नितीश कुमार, नेहा गुप्ता, दिव्या खत्री, पवन शर्मा, रितिका, नीरज चौधरी, मुज्तबा, सोहराब, मोहम्मद हैफ, प्रभाकर, यासिर, गुरप्रीत गिल, सिद्धार्थ, बृजेंद्र त्रिपाठी, संदीप शर्मा, संजीव झिंगरन, योगिता झिंगरन, कुलदीप धमीजा, रंजन गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र आजम, राजेंद राजन, प्रिया बजाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed