फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसएसपी ने 22 सिपाही किए लाइन हाजिर

एसएसपी ने 22 सिपाही किए लाइन हाजिर

Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने 22 सिपाही किए लाइन हाजिर
सहारनपुर। जिले के अलग-अलग थानों में तैनात 22 सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। कप्तान की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी को इन सिपाहियों की अवैध खनन में संलिप्तता की शिकायतें मिल रही थी। बड़ी बात यह है कि अवैध खनन में थाना प्रभारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश है।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बुधवार को थाना सरसावा के हैड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल अंकुर कुमार, शमीम, नीरज यादव, कोतवाली गंगोह के चालक किरणपाल, कांस्टेबल टिंकू तोमर, विपिन कुमार, थाना कुतुबशेर के कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, प्रवीण कुमार, कोतवाली बेहट से रवि पंवार, कोतवाली देवबंद से राहुल त्यागी, रवि कुमार, नगर कोतवाली से रोबिन राठी, थाना नानौता से कांस्टेबल तरुण कुमार, संदीप तोमर, थाना चिलकाना से कांस्टेबल नरेश यादव, गौरव भाटी, देहात कोतवाली के कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव तोमर, कोतवाली सदर बाजार से अंकुर चौहान, थाना जनकपुरी से रवि कुमार, कोतवाली मंडी से विनीत कुमार, पिंटू सिरोही को लाइन हाजिर किया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि एसएसपी को खनन सहित अन्य मामलों में इन सिपाहियों द्वारा अवैध उगाही करने की शिकायतें मिल रही थी। इनमें से कुछ सिपाही थाना प्रभारियों के खास थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसएसपी ने सभी को लाइन का रास्ता दिखा दिया। कप्तान की कार्रवाई से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि 22 सिपाहियों पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही और शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारियों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई
एसएसपी ने जनहित में जिन सिपाहियों केे लाइन हाजिर किया है, उनके खिलाफ अवैध उगाही की शिकायतें मिलने की बात सामने आ रही है, लेकिन संबंधित थाना प्रभारियों पर कार्रवाई ना होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर सिपाही अवैध उगाही में लिप्त थे तो क्या इसकी जानकारी थाना प्रभारियों को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed