{"_id":"5b085db04f1c1baa6e8b49ff","slug":"41527274928-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनामा करने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं दे रहा विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनामा करने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं दे रहा विक्रेता
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। गांव कस्बागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके द्वारा 9 लाख रुपये में आबादी की 13 विस्वा जमीन खरीदी गई थी, जिसकी कीमत देने के बाद उसने बैनामा करा लिया था। आरोप है कि बैनामा देने के बाद भी जमीन बेचने वाले लोग उसे कब्जा नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना मिर्जापुर में दी गई तहरीर में गांव कस्बागढ़ निवासी जयपाल पुत्र गीताराम ने बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति से सड़क से लगती 13 विस्वा आबादी की जमीन 9 लाख रुपये में खरीदी थी। जमीन खरीदवाने के बीच में दो दलाल थे, जिनमें एक उसके गांव का था और दूसरा बेहट को तवाली के गांव कलसिया का रहने वाला था। कलसिया निवासी का जो दलाल था, जमीन उसके ससुर की थी। उसने जमीन की पूरी कीमत बेचने वाले को देकर उसका बैनामा करा लिया था, जिसका दाखिल खारिज भी हो गया था, लेकिन अब जमीन बेचने वाला उसे उक्त भूमि पर कब्जा नहीं दे रहा और उसे खरीदी गई जमीन सड़क से हटकर पीछे होने की बात कह रहा है। आरोप है, कि 40 हजार रुपये दलालों ने भी कमीशन लिया था और उससे कीमत भी सड़क से लगती आबादी की जमीन की ली गई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मिर्जापुर प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।