फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा सरकार में जनता असुरक्षित : सिद्दीकी

भाजपा सरकार में जनता असुरक्षित : सिद्दीकी

Sat, 28 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में जनता असुरक्षित : सिद्दीकी
भाजपा सरकार में जनता असुरक्षित : सिद्दीकी
विज्ञापन

देवबंद। कांग्रेस नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियाें से विपक्षी दल बेचैन हैं। शुक्रवार को मोहल्ला टाकान स्थित कार्यालय पर बैठक में सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा शासन में जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। देश में ब्लात्कार, हत्याएं, लूट-डकैती जैसी घटनाओं से कानून व्यवस्था खराब है। सरकार किसान, मजदूर, गरीब और दलितों का उत्पीड़न कर रही है। इस कारण लोगों में भाजपा के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। 29 अप्रैल को जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच करेंगे। ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, वरयाम खान, राहल खलील, लईक अंसारी और शीला चक्रवर्ती ने कहा कि देश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्याएं बढ़ रही हैं। लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मौन हैं। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। शहजाद उस्मानी, अब्दुल कादिर आदि ने भी विचार रखे। बैठक में अब्दुल्ला कुरैशी, फरमान कुरैशी, हाफिद शाहिद, अशरफ भारती, फहीम उस्मानी, उमराव सिंह, अनवार सिद्दीकी, पंकज वर्मा, हम्माद, नदीम अहमद, मंगलू कश्यप, सईद अंसारी, मूसा चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed