{"_id":"5ad398714f1c1b64098b4b87","slug":"41523816561-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी है भाजपा सरकार: रूद्रसेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी है भाजपा सरकार: रूद्रसेन
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान विरोधी है भाजपा सरकार: रूद्रसेन
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी साबित हो रही हैं। सरकारों की उदासीनता के चलते आज किसान बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने सरकार से समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
रविवार को दिल्ली रोड के आदर्श विहार में सपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को समय गन्ना मूल्य दिलाने में विफल साबित हो रही है। समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से साफ हो गया कि किसान भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो सपा आंदोलन करेगी। प्रवीण बांदूखेड़ी, सहदेव गुर्जर, शहजाद, अमित सिरोही, विकास, मिंटू धारकी, महावीर सिंह, बलेंद्र सिंह, सेठपाल सिंह, राजेश चेयरमैन, वीरेंद्र तोमर, सितम सिंह, भगत सिंह, विनोद ननवाखेड़ी आदि रहे।