{"_id":"5acbbd7c4f1c1b596b8b4a61","slug":"41523301756-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा बेटा पूरी तरह भूख हड़ताल पर, सिर्फ पानी पी रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा बेटा पूरी तरह भूख हड़ताल पर, सिर्फ पानी पी रहा है
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला कारागार में बंद सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। रविवार को रोके जाने के बाद सोमवार को फिर से रावण की मां, बहन और भाभी मुलाकात करने के लिए जिला कारागार पहुंचे। उनकी जेल में रावण से मुलाकात हुई। रावण की मां कमलेश देवी ने कहा कि चंद्रशेखर पूरी तरह से भूख हड़ताल पर है। वह सिर्फ पानी ही पी रहा है। वह खाना लेकर गई थी, लेकिन उसने लौटा दिया है।
सोमवार को चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए उसकी मां कमलेश देवी, बहन पूनम तथा भाभी वंदना जिला कारागार पहुंची। मां कमलेश देवी अपने साथ चंद्रशेखर के लिए खाने का सामान भी लेकर गईं। काफी देर तक मुलाकात के बाद जब परिजन बाहर आए तो मां कमलेश देवी ने कहा कि उसका बेटा समाज के हक की लड़ाई लड़ रहा है और समाज को इंसाफ दिलाने के लिए भूख हड़ताल कर रखी है। उसने तीन दिन से कुछ नहीं खाया। सिर्फ पानी ही पी रहा है। लोगों ने उसके बारे में अफवाह उड़ाई है कि उसने भूख हड़ताल नहीं की। इसलिए वह अपने साथ खाने का सामान लेकर गई थी। लेकिन उसने कुछ भी लेने से इंकार कर दिया। उसने सिर्फ चार पानी की बोतल ही मंगाई। जब तक सरकार उनके समाज पर किए मुकदमे वापस नहीं लेती, तब तक उसने भूख हड़ताल की ठान ली है। तीन दिन न खाने से उसकी सेहत भी गिर रही है।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने बताया कि पूरा समाज चंद्रशेखर के साथ खड़ा हुआ है। चंद्रशेखर की भूख हड़ताल चल रही है। जेल प्रशासन झूठे बयान दे रहा है कि चंद्रशेखर ने भूख हड़ताल नहीं की है, या फिर एक समय का खाना छोड़ा है।
विज्ञापन
नहीं की भूख हड़ताल
जिला कारागार में रावण को भूख हड़ताल करने की अनुमति नहीं दी गई है। चंद्रशेखर उर्फ रावण खाना खा रहा है। रावण की मां खाने का सामान लेकर जरूर आई थी, लेकिन उसे नहीं दिया गया है। तीन दिन खाना न खाने से हालत खराब हो जाती है, लेकिन चंद्रशेखर पूरी तरह स्वस्थ है। मां एवं अन्य परिजनों की सोमवार को मुलाकात करा दी गई।
-। डाक्टर वीरेश राज शर्मा, वरिष्ठ जिला कारागार अधीक्षक, सहारनपुर।