फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मार्शल आर्ट में 29 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट

मार्शल आर्ट में 29 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट

Mon, 02 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मार्शल आर्ट में 29 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट
मार्शल आर्ट में 29 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट
विज्ञापन


देवबंद। इस्लामिया डिग्री कॉलेज में स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट फाउंडेशन द्वारा मार्शल आर्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट से संबंधित अद्भुत खेलों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में 26 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट और तीन खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट-2 प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसएसआई देवेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को सलाह दी कि यदि वह कोई कला सीखें तो उसे पूर्ण रूप से सीखकर अंत तक ले जाए। व्यक्ति किसी भी काम को सही ढंग से तभी कर पाएगा जब उसके अंदर शक्ति होगी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मार्शल आर्ट से अच्छा कोई खेल नहीं है। उन्होंने युवाओं से मार्शल आर्ट खेल से जुड़ने का आह्वान किया। डा. नसीम हुसैन ने कहा कि मनुष्य का स्वस्थ रहना एक बड़ी नेमत है। इस नेमत को बाकी रखने के लिए इस तरह की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। नजमुल हक चौधरी ने मार्शल आर्ट खेल से जहां खिलाड़ी स्वयं को बचाव के तरीके सीखता है। वहीं, दूसरी ओर वह स्वस्थ भी रहता है। उसके अंदर दूसरों की मदद करने की भावना पैदा होती है। एक्सरसाइज करने से बीमारियों से मुक्ति भी पाई जा सकती है। इस मौके पर असलम, मबरूर, फहीम, इलियास, शकील, हुजैफा और अनस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed