फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी आदेशों के बावजूद छुट्टी में खुले मिले कई स्कूल

सरकारी आदेशों के बावजूद छुट्टी में खुले मिले कई स्कूल

Thu, 29 Mar 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सरकारी आदेशों के बावजूद छुट्टी में खुले मिले कई स्कूल
देवबंद (सहारनपुर)। महावीर जयंती पर सरकारी अवकाश के बावजूद स्कूलों में शिक्षण कार्य किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को जैन समाज के लोगों ने एसडीएम का घेराव कर रोष जताया। जिसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार को छुट्टी के बावजूद शिक्षण कार्य करने वाले स्कूलों की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में जैन समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय जाकर विद्यालय प्रबंधकों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम का घेराव करते हुए सरकारी आदेशों के बावजूद छुट्टी में स्कूल खोलकर शिक्षण कार्य कराए जाने पर रोष जताया। अध्यक्ष अखिलेश जैन ने कहा कि ज्ञापन देने के बावजूद भी बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई स्कूलों में सरकारी आदेशों की धज्जियां उडाते हुए शिक्षण कार्य किया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर जयंती पर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी अवकाश घोषित किया हुआ है। परंतु स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं, जो उनकी धर्म विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। एसडीेम के आदेश पर तहसीलदार परमानंद झा कई प्राइवेट स्कूलों की जांच की। जिसमें उन्हें शिक्षण कार्य होता मिला। एसडीएम ने बताया कि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संजीव जैन, अखिलेश जैन, मुनीश जैन, अंकित जैन, आकाश जैन, अतुल जैन, रजत जैन, अर्पित जैन, प्रत्युष जैन, प्रतीक जैन, लक्ष्य जैन, रिषभ जै, प्रांशु जैन, सुदेश जैन, पारस जैन, संयम जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed