फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ढमोला नदी चिन्हिकरण मामला

ढमोला नदी चिन्हिकरण मामला

Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ढमोला नदी चिन्हिकरण मामला
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने ढमोला के किनारे बसी कालोनियों का दौराकर प्रशासन से मांग की है कि वर्ष 2004-05 में हुए चिह्निकरण के आधार पर ही ढमोला नदी से अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके किनारे बसी कालोनी वासियों ने विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराकर मकान बनाए हुए हैं। साथ ही वे लंबे समय से नगर निगम को टैक्स भी अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को नगर विधायक ने डीएम पीके पांडे से मिलकर आग्रह किया कि पुराने सीमांकन के आधार पर अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अब जो चिह्निकरण हो रहा है उसकी चपेट में करीब दो दर्जन कालोनियां आ रही हैं। उस पर कार्रवाई हुई तो बड़ी संख्या में लोग बेघर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, कृष्णा धाम, देवपुरम, राधा विहार, न्यू गोपाल नगर, रणजीत नगर, सेतिया विहार, अमरदीप कालोनी, संत नगर, शांति नगर, जनक नगर, खान आलमपुरा, ब्रजेश नगर, कपिल विहार, ब्रह्मपुरी, पंजाबी बाग कालोनी वासियों ने मुख्यमंत्री को इस बाबत ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सभी मकान वालों के पास बैनामे हैं और नगर निगम को हाउस व वाटर टैक्स देते हैं। विद्युत निगम ने इन मकानों में बिजली के कनेक्शन भी दे रखे हैं। अब प्रशासन द्वारा जो पैमाइश कराई जा रही है उसकी जद में काफी मकान आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वहां रहने वालों के मकान टूट गए तो वे बर्बाद हो जाएंगे। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जहां इस समय नदी बह रही है उसके किनारों पर ही पेचिंग कार्य कराया जाए। इससे हजारों लोग उजड़ने से बचेंगे। अनुज माहेश्वरी, प्रदीप कुमार, सविता, मांगेराम, नरेंद्र, राकेश कुमार, संजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दीपा, अंकित लांबा, सुदेशना, राजेश, बादल, अजय, सुनील, ममता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed