फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों पर धन वर्षा

माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों पर धन वर्षा

Wed, 31 Jan 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों पर धन वर्षा
सहारनपुर। विभिन्न खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों पर मंगलवार को धन की वर्षा हुई। जेवी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम पीके पांडेय ने पदक विजेताओं को 1100 रुपये से लेकर 3100 रुपये तक के चेक सौंपे।
विज्ञापन

डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि राजकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के अनेक खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, शूटिंग, कुराश, जूडो और बॉक्सिंग आदि खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। इन खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए क्रमश: 3100, 2100, 1500 और 1100 रुपये की धनराशि इनाम के रूप में दिए जाने का प्रावधान है। ऐसे 72 खिलाड़ियों को मंगलवार को डीएम के द्वारा धनराशि के चेक सौंपे गए हैं। इस मौके पर एसएसपी बबलू कुमार, डीआईओएस आरके तिवारी, सेकेंड डीआईओएस रविदत्त, जेवी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed